भीमताल: आपदा के छह महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका मार्ग, जिम्मेदार बेसुध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। सरकारी तंत्र की काहिली का इससे रोचक नमूना क्या हो सकता है। साल 2021 में 17-18 अक्टूबर में आई आपदा के चलते भीमताल का बाईपास आज दिन तक जीर्णशीर्ण अवस्था में है। रोजाना कई अधिकारी, नेता इस मार्ग से गुजरते हैं पर अफसोस की उनकी नजरें इस मार्ग की दयनीय स्थिति में …

भीमताल, अमृत विचार। सरकारी तंत्र की काहिली का इससे रोचक नमूना क्या हो सकता है। साल 2021 में 17-18 अक्टूबर में आई आपदा के चलते भीमताल का बाईपास आज दिन तक जीर्णशीर्ण अवस्था में है। रोजाना कई अधिकारी, नेता इस मार्ग से गुजरते हैं पर अफसोस की उनकी नजरें इस मार्ग की दयनीय स्थिति में नहीं जातीं। जगह-जगह सड़कों में बने गड्ढे दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। धूल के गुब्बार के बीच आसपास के रहने वालों का जीना मुश्किल हो चुका है मगर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मार्ग की हालत जस की तस है।

जानकारी देते सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी बताते हैं कि कई बार सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है लेकिन आपदा के 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक भीमताल बाईपास में पैच वर्क तक नहीं किया जा सका है। वहीं नहर में जमा मलबा भी साफ नहीं किया जा सका है जो बरसात में एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन जाएगा।

संबंधित समाचार