हल्द्वानी: उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम घोषित
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की 20 सदस्यीय महिला सीनियर टीम घोषित कर दी है। इसमें नैनीताल जिले की पांच खिलाड़ियों में हल्द्वानी की दो खिलाड़ी शामिल हैं। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया हल्द्वानी के कमलवागांजा में जीएनजी क्रिकेट एरिना में सीएयू की देखरेख में 10 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की 20 सदस्यीय महिला सीनियर टीम घोषित कर दी है। इसमें नैनीताल जिले की पांच खिलाड़ियों में हल्द्वानी की दो खिलाड़ी शामिल हैं।
जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया हल्द्वानी के कमलवागांजा में जीएनजी क्रिकेट एरिना में सीएयू की देखरेख में 10 दिवसीय महिला सीनियर कैम्प का समापन सोमवार को हुआ। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को चयनित टीम देहरादून से चंड़ीगढ़ को रवाना होगी। महिला सीनियर टी-20 ट्राफी में अपने ग्रुप में अन्य राज्यों की टीमों के साथ मैच खेलेगी।
टीम के हैड कोच संजय पांडे, सहायक कोच रवि नेगी, फिजियो मीनाक्षी नेगी, ट्रेनर नीता कुंबंग, श्रद्धा बर्वे मसाज ट्रेनर, प्राची भाटिया को टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की टीम को बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, गोवा ग्रुप में के साथ रखा गया है।
टीम का पहला मैच 18 अप्रैल को बड़ौदा के साथ है। इससे पहले देहरादून में दिल्ली के साथ दोस्ताना मुकाबला होगा। सोमवार को चयनित खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश क्रिकेट मैदान में पहुंचे।
यह है टीम
अंजू तोमर कप्तान, कंचन परिहार, सोनिया खत्री, रीना जिंदल, अंकिता धामी, अंजलि कठैत, राघवी बिष्ट, दिव्या बोहरा (हल्द्वानी), नंदिनी कश्यप, ज्योति गिरी, पूजा राज, नीलम भारद्वाज, मीनाक्षी जोशी (हल्द्वानी), सारिका कोली, प्रेमा रावत, प्रीति भंडारी, राधा चंद, रुचि चौहान, अमीषा बहुखंडी, नजमा खां
