बाराबंकी: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कान्हूपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया है। और पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं। …

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कान्हूपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया है। और पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मुकेश बेटा रामखेलावन घर का सामान लेने कान्हूपुर चौराहे पर गया हुआ था।

जहां पूर्व प्रधान छोटेलाल बेटा देवतादीन व आलोक बेटा छोटेलाल ने पराग बूथ पर बैठे मुकेश पर कुल्हाड़ी,बांका से वार कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लोनी कटरा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी त्रिवेदीगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूत्रों की माने तो दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज की घटना हो चुकी है। पीड़ित मुकेश ने लोनी कटरा पुलिस को तहरीर दी है।

इस संबंध में एसओ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव निवासी मुकेश व छोटेलाल की बीच पुरानी रंजिश के चलते छोटेलाल ने अपने बेटा आलोक के साथ मुकेश पर हमला कर दिया। घायल को मेडिकल के लिए भेज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: नौ अप्रैल तक चुनाव खर्च का ब्योरा दें सभी प्रत्याशी – डीएम

संबंधित समाचार