बाराबंकी: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई पुलिस की जीप, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हाईवे पर खड़े ट्रक में लोनीकटरा थाने की मोबाइल जीप पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में जीप सवार दारोगा सहित सभी लोग बाल-बाल बच गये। हादसा रविवार देर रात मंगलपुर चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से खराब एक ट्रक खड़ा हुआ था, इसी ट्रक में रात्रि …

बाराबंकी। हाईवे पर खड़े ट्रक में लोनीकटरा थाने की मोबाइल जीप पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में जीप सवार दारोगा सहित सभी लोग बाल-बाल बच गये। हादसा रविवार देर रात मंगलपुर चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से खराब एक ट्रक खड़ा हुआ था, इसी ट्रक में रात्रि गश्त लिए जा रही लोनीकटरा पुलिस की मोबाइल जीप पीछे से जा भिड़ी। थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है की गाड़ी पर दारोगा संजय सिंह के साथ गश्ती दल सवार था, सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नही आई है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

संबंधित समाचार