नैनीताल के कारोबारी पर्यटन सम्मेलन के लिए जाएंगे नेपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश से नेपाल के धनगढ़ी में आठ अप्रैल से तीन दिवसीय मीट होने जा रही है। कार्यक्रम में नैनीताल से 20 प्रतिभागी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बीच भारत-नेपाल के पर्यटन को और बेहतर किये जाने पर मंथन किया जाएगा। भारत के दल का …

नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश से नेपाल के धनगढ़ी में आठ अप्रैल से तीन दिवसीय मीट होने जा रही है। कार्यक्रम में नैनीताल से 20 प्रतिभागी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस बीच भारत-नेपाल के पर्यटन को और बेहतर किये जाने पर मंथन किया जाएगा। भारत के दल का नेतृत्व नैनीताल के प्रसिद्ध वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विजय मोहन खाती करेंगे। खाती ने बताया कि भारत से उनके नेतृत्व में पर्यटन कारोबारी तथा पत्रकार शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि आठ से 10 अप्रैल तक होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे। उन्होंने बताया कि नेपाल पर्यटन बोर्ड, धनगढ़ी उप महानगर पालिका के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यह कार्यशाला वर्ष 2010 से लगातार की जा रही है। नैनीताल में भी इस कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में आगामी समय में भारत और नेपाल के बीच पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ ही अपने देश में सैलानियों के लिए बेहतर कार्य किये जाने के संबंध में मंथन किया जाएगा।

संबंधित समाचार