हल्द्वानी: फिर खत्म हुआ ईपीओ-4 इंजेक्शन, बाजार से खरीद रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओपी चौबे, अमृत विचार, रुद्रपुर। जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में एक बार फिर से ईपीओ-4 इंजेक्शन खत्म हो गया है। इसके चलते डायलिसिस कराने वाले मरीजों को यह महंगा इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। डायलिसिस केंद्र को 25 दिनों से यह इंजेक्शन नहीं मिला है। इसकी आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग अस्पताल प्रशासन के माध्यम से करता …

ओपी चौबे, अमृत विचार, रुद्रपुर। जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में एक बार फिर से ईपीओ-4 इंजेक्शन खत्म हो गया है। इसके चलते डायलिसिस कराने वाले मरीजों को यह महंगा इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। डायलिसिस केंद्र को 25 दिनों से यह इंजेक्शन नहीं मिला है। इसकी आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग अस्पताल प्रशासन के माध्यम से करता है।

जिला चिकित्सालय स्थित राही केयर डायलिसिस केंद्र में जिलेभर के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के मरीज आते हैं। आयुष्मान कार्डधारकों की यहां प्रतिदिन 28 से 30 और महीने में लगभग सात सौ डायलिसिस किये जाते हैं। डायलिसिस के बाद मरीज को यह इंजेक्शन लगाना अनिवार्य है। ईपीओ-4 के इंजेक्शन मरीजों में रक्त की कमी को दूर कर उसे बढ़ाता है।

प्रत्येक मरीज का सप्ताह में दो बार डायलिसिस किया जाता है। बता दें कि अस्पताल में दिसंबर 21 में यह इंजेक्शन खत्म हो गया था और करीब दो माह बाद इसकी सप्लाई फरवरी के अंतिम सप्ताह में की गई थी। लोगों की मानें तो अस्पताल में यह आम समस्या हो गई है और साल में छह महीने इंजेक्शन खत्म ही रहता है। अब पिछले करीब 25 दिन से लोगों को यह इंजेक्शन बाजार से खरीदना पड़ रहा है।

एक इंजेक्शन की कीमत साढे़ तीन सौ रुपये
रुद्रपुर। बाजार से इंजेक्शन खरीदने को साढ़े तीन सौ रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। यानी डायलिसिस कराने वाले मरीजों को सात सौ रुपये महीने के खर्च करने पड़ रहे हैं। डायलिसिस केंद्र के प्रबंधक महेश शर्मा ने बताया कि कई बार पीएमएस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित देहरादून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है।

डायलिसिस कराने वाले मरीजों के लिए ईपीओ-4 के इंजेक्शन बहुत महत्वपूर्ण है। इसे नहीं लगाने पर मरीज की सांस फूलने, कमजोरी की शिकायत आने लगती है। यह इंजेक्शन मरीजों में खून की कमी को दूर करता है। हम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार इंजेक्शन आपूर्ति की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक हमें इसकी आपूर्ति नहीं मिल सकी है।
– महेश शर्मा,
क्षेत्रीय प्रबंधक, डायलिसिस केंद्र सेंटर, रुद्रपुर

संबंधित समाचार