रुद्रपुर: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव
रुद्रपुर, अमृत विचार। संजयनगर खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला है। जिससे वहां सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर थाना ट्रांजिट कैंप को सूचना …
रुद्रपुर, अमृत विचार। संजयनगर खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला है। जिससे वहां सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर थाना ट्रांजिट कैंप को सूचना मिली कि संजयनगर खेड़ा में साईं मंदिर के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसआई मनोज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक लड़खड़ाते हुये आया और यहीं बैठ गया। थोड़ी देर बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।
