काशीपुर: छात्र योग विषय में भी कर सकते हैं नेट जेआरएफ की तैयारी
काशीपुर, अमृत विचार। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित कोचिंग कक्षाओं से लाभ उठाकर छात्र-छात्राएं राजनीति विज्ञान विषय में नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। जहां पर इच्छुक छात्र अब योग विषय में भी नेट जेआरएफ की तैयारी कर सकते हैं। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब पांच वर्ष से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के …
काशीपुर, अमृत विचार। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित कोचिंग कक्षाओं से लाभ उठाकर छात्र-छात्राएं राजनीति विज्ञान विषय में नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। जहां पर इच्छुक छात्र अब योग विषय में भी नेट जेआरएफ की तैयारी कर सकते हैं।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब पांच वर्ष से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जहां पर छात्रों को नेट जेआरएफ परीक्षा की तैयारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्देश्य महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध के लिए तैयार करना है।
कोचिंग में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशा राणा से मार्गदर्शन प्राप्त कर राजनीति विज्ञान विभाग के आठ छात्र-छात्राएं नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। केंद्र में अब राजनीति विज्ञान के साथ योग विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। प्रोफेसर डॉ. आशा राणा ने बताया कि केंद्र में नेट जेआरएफ परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक आठ छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर राजनीति विज्ञान विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 1991 में राजनीति विज्ञान विषय में नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने योग विषय में भी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब योग विषय में नेट जेआरएफ परीक्षा का भी प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि योग एक जीवन पद्धति है। जिसे अपनाकर मानव जीवन को सरल, सहज और सुखद बनाया जा सकता है। आज के भौतिकवादी युग में योग द्वारा कई व्याधियों का उपचार किया जा सकता है।
