कानपुर: एंटी रोमियो स्क्वॉयड पर उठे सवाल, युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बेटियों की सुरक्षा के लिए योगीराज में बने एंटी रोमियो स्क्वॉयड पर सवाल उठने लगे हैं। गुडवर्क के चक्कर में पुलिस कभी निर्दोष को भी लपेटे में ले लेती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में ककवन थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। महिलाओं और पुलिस की पिटायी से झुब्ध युवक ने खुद …

कानपुर। बेटियों की सुरक्षा के लिए योगीराज में बने एंटी रोमियो स्क्वॉयड पर सवाल उठने लगे हैं। गुडवर्क के चक्कर में पुलिस कभी निर्दोष को भी लपेटे में ले लेती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर में ककवन थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है। महिलाओं और पुलिस की पिटायी से झुब्ध युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए आत्महत्या तक की धमकी दे डाली।

युवक का आरोप है कि छींटाकशी का आरोप लगाकर उसे जींस-टीशर्ट में घूम रहीं महिला सिपाहियों ने उसे सरेआम जमकर पीटा। यही नहीं उसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। युवक अपनी बदनामी से बहुत क्षुब्ध है। युवक का कहना है कि वह आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए जिम्मेदार महिला सिपाही और एंटी रोमियो स्क्वायड होगी।

घटना की बाबत पुलिस अधीक्षक आउटर अजित कुमार सिन्हा का कहना है कि ककवन थाने की एंटी रोमियो स्क्वायड रविवार शाम को क्षेत्र में घूम रही थी। जींस-टॉप में महिला कांस्टेबल को ककवन के पिम्मा निवादा गांव का युवक शिशुपाल पहचान नहीं सका और छेड़खानी करते हुए अश्लील कमेंट कर दिया। इतना कहते ही तीन महिला कांस्टेबल ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उससे माफी मंगवाई और छोड़ दिया।

दूसरी तरफ पीड़ित युवक का कहना है कि उसे फंसाया गया है। अब यह अपना वह बरदाश्त नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि वह मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचा। वह युवक यहीं नहीं रुका उसने अपना भी वीडियो बनाकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वायरल कर दिया। पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए उसने कहा कि यदि वह छेड़खानी कर रहा था तो एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गयी।

क्यों जाने दिया गया? उसने कहा कि यदि वह सुसाइड करता है, तो सभी पुलिसकर्मी इसके जिम्मेदार होंगे। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने कहा कि शोहदों पर इसी तरह से कार्रवाई होगी। सिन्हा ने यह भी बताया कि युवक के लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। अगर सुसाइड की धमकी देगा, तो एक और एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  उन्नाव: नगर पालिका में पेयजल संकट से कर्मचारी व फरियादी परेशान, कई दिनों से खराब पड़ा है वाटर कूलर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज