Ranbir-Alia Wedding: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे लव बर्ड्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। इंडस्ट्री में इन दिनों रणबीर-आलिया का जोड़ा काभी चर्चा में है। यह कपल्स अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स को इनकी शादी का लंबे समय से इंतज़ार है। वैसे देखा जाएं तो रणबीर और आलिया की शादी अभी तक हो भी जाती …

मुबंई। इंडस्ट्री में इन दिनों रणबीर-आलिया का जोड़ा काभी चर्चा में है। यह कपल्स अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स को इनकी शादी का लंबे समय से इंतज़ार है। वैसे देखा जाएं तो रणबीर और आलिया की शादी अभी तक हो भी जाती लेकिन पहले वर्क कमिटमेंट फिर कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण यह शादी टलती चली गई थी।

मगर एक बार फिर रणबीर और आलिया अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। लोगो का कहना है कि यह दोनों अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी फाइव स्टार होटल की जगह रणबीर-आलिया RK हाउस से ही शादी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि इस बारे में मीडिया ने एक्टर रणधीर कपूर से भी बात की है जो कि रणबीर के अंकल हैं। आलिया से शादी की खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए रणधीर ने कहा कि, वे खुद इस समय मुंबई में नहीं हैं और उन्होंने इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है।

बहरहाल, रणधीर की ही तरह सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागदा ने भी रणबीर-आलिया की शादी की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। वीणा कहती हैं कि वे खुद आलिया से कुछ दिनों पहले ही मिली थीं लेकिन इस शादी को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लें- TMC ‍नेता

संबंधित समाचार