सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव 2022 के बाद पहली बार गोरखपुर में लगाया जनता दरबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव के बाद पहली बार गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्यायें सुनीं। इस दौरान योगी ने गोरखधाम मंदिर में स्थित हिंदु सेवाश्रम में ‘जनता दर्शन’ के दौरान 95 लोगों की समस्यायें सुनकर उनके तत्काल समाधान …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव के बाद पहली बार गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्यायें सुनीं।

इस दौरान योगी ने गोरखधाम मंदिर में स्थित हिंदु सेवाश्रम में ‘जनता दर्शन’ के दौरान 95 लोगों की समस्यायें सुनकर उनके तत्काल समाधान के लिए संबद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय निवासी अनूप गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अपने तीन साल के बेटे श्रेयांश गुप्ता की किडनी की समस्या के बारे में बताया। योगी ने जिलाधिकारी को बच्चे के तत्काल समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में इससे पहले दिसंबर 2021 में जनता दरबार लगाया था। योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक अपने कार्यालयों में सुनें। उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित अवधि में करायें।

उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की ताकीद करते हुए जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण में पुलिस का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया।

योगी ने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण शासन स्तर पर ही किया जा सकता है, उन्हें निस्तारण के लिये लखनऊ भेजें। इसके साथ ही हर शिकायत को पोर्टल पर दर्ज कर अधिकतम एक माह में निस्तारण की व्यवस्था तय कर दी गई है।

गौरतलब है कि योगी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन जिलों और विभागों से ज्यादा शिकायतें आएंगी, वहां के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।

नौकरशाही पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज करते हुए मुख्यमंत्री योगी अपने दूसरे कार्यकाल में जन शिकायतों एवं भ्रष्टाचार के मामले में अब तक दो जिलाधिकारियों और एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निलंबित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को जनता दर्शन में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराएं। खास तौर पर जमीन एवं राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पुलिस बल की आवश्यकता हो, वहां तुरंत पुलिस उपलब्ध करायी जाये।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में जनता दर्शन का क्रम टूट गया था। दोबारा सरकार बनने पर योगी ने इस क्रम को जारी रखते हुए 95 स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।

जनता दर्शन में मंडल आयुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरण आनंद, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा और मंदिर कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह मौजूद रहे।

पढ़ें- लखनऊ: अवंती बाई महिला चिकित्सालय को मिली डीएनबी की एक और डीजीओ की चार सीट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका