पीलीभीत: नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत के सिमरन ने जीते तीन मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। राजधानी दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग की नेशनल प्रतियोगिता में पीलीभीत के सिमरन सिंह का जलवा रहा। उन्होंने तीन मेडल जीतकर तराई का नाम रोशन किया। उनकी जीत पर साथियों ने बधाई दी। वहीं, सिमरन ने जीत का श्रेय अपने जिम कोच हर्ष तोमर को दिया है। दिल्ली में दो और तीन …

पीलीभीत, अमृत विचार। राजधानी दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग की नेशनल प्रतियोगिता में पीलीभीत के सिमरन सिंह का जलवा रहा। उन्होंने तीन मेडल जीतकर तराई का नाम रोशन किया। उनकी जीत पर साथियों ने बधाई दी। वहीं, सिमरन ने जीत का श्रेय अपने जिम कोच हर्ष तोमर को दिया है। दिल्ली में दो और तीन अप्रैल को नेशनल स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता मिस्टर नार्थ इंडिया 2022 और स्टील मैन ऑफ इंडिया खिताब को लेकर थी।

जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य राज्यों से युवा प्रतिभाग करने पहुंचे थे। पीलीभीत के अल्फा फिटनेस के सिमरन सिंह ने भी प्रतिभाग किया और जनपद के साथ ही सूबे का मान बढ़ाया। 60 किलो भार में उन्होंने तीन मेडल जीते। उनकी वापसी पर साथियों ने जिम में ही एक कार्यक्रम आयोजित करके स्वागत कर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: सरकारी अस्पतालों में संसाधन बढ़े न स्टाफ

 

संबंधित समाचार