बहराइच: मायके जा रही युवती रहस्यमय हालत में लापता, तलाश में भटक रहे परिजन

रुपईडीहा/बहराइच। एक सप्ताह पूर्व ससुराल से अपने मायके के लिए निकली एक नेपाली महिला रास्ते से ही कहीं गायब हो गई। अभी तक महिला का पता नहीं चला है। परिवार के लोगों ने रूपईडीहा में तहरीर देकर पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है। नेपाली के निंबुआ चपरगौढी कोहलपुर वार्ड नंबर 12 पुलिस चौकी …
रुपईडीहा/बहराइच। एक सप्ताह पूर्व ससुराल से अपने मायके के लिए निकली एक नेपाली महिला रास्ते से ही कहीं गायब हो गई। अभी तक महिला का पता नहीं चला है। परिवार के लोगों ने रूपईडीहा में तहरीर देकर पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है।
नेपाली के निंबुआ चपरगौढी कोहलपुर वार्ड नंबर 12 पुलिस चौकी कोहलपुर जिला बांके निवासी महिला हेमा नेपाली पत्नी कृष्ण कुमार ने थाने में तहरीर दी है।
महिला का कहना है कि उसकी 30 वर्षीय विवाहित पुत्री रुमा वीका पत्नी खीम बहादुर सुनार पुत्र गनपति सुनार निवासी बरवा नाका थाना गडवा जिला दांग नेपाल अपने पति खीम बहादुर सुनार व दो बच्चों क्रमश लड़का विवेक व लड़की सोनिया के साथ रहतीं थीं। 30 मार्च 2022 को वह अपने ससुराल बरवा नाका से सुबह तुलसीपुर जिला बलरामपुर के रास्ते से होती हुई अपने मायके रुपईडीहा के रास्ते कोहलपुर जिला बांके आ रही थी। परन्तु रास्ते में ही गायब हो गई।
शाम तक जब वह कोहलपुर नहीं पहुंची तो हमने अपने दामाद को फोन किया तो उसने बताया कि मेरी पत्नी रुमा वीका यहां से सुबह लगभग 9 बजे घर से निकली थी। दोनों बच्चों का स्कूल होने के कारण बच्चों को यही छोड़ गयी थी। इस संबंध में थाना रुपईडीहा में रुमा वीका की मां हेमा नेपाली ने चार अप्रैल को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पेयजल संकट को लेकर जनता में हाहाकार, जल संस्थान के बाहर किया प्रदर्शन