रानीखेत डिपो के विलय के विरोध में व्यापारियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर डिपो के विलय का पुरजोर विरोध किया। कहा कि डिपो के विलय से रानीखेत के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से अपील की कि तत्काल प्रभाव से इस शासनादेश को निरस्त किया जाए। अन्यथा व्यापार मंडल को कड़े कदम …

रानीखेत, अमृत विचार। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर डिपो के विलय का पुरजोर विरोध किया। कहा कि डिपो के विलय से रानीखेत के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से अपील की कि तत्काल प्रभाव से इस शासनादेश को निरस्त किया जाए। अन्यथा व्यापार मंडल को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। इसके तहत उग्र आंदोलन के साथ ही अनिश्चितकालीन बाजार बंद व चक्काजाम किया जाएगा।

इस फैसले के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। बैठक में व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, होटल एसोसिएशन के गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, अंशुल साह गंगोला, दीवान नेगी, दीपक अग्रवाल, हेमंत नेगी, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार