रामपुर : टाटा मैजिक और कार की भिड़ंत में महिला की मौत, छह घायल
रामपुर, अमृत विचार। मिलक से सवारियां लेकर शहर आ रही एक टाटा मैजिक का टायर फट गया। उसके बाद टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर हाइवे पर सामने से आ रही कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में टाटा मैजिक में सवार एक महिला की मौत हो गई। छह सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद …
रामपुर, अमृत विचार। मिलक से सवारियां लेकर शहर आ रही एक टाटा मैजिक का टायर फट गया। उसके बाद टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर हाइवे पर सामने से आ रही कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में टाटा मैजिक में सवार एक महिला की मौत हो गई। छह सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे में घायल सभी छह लोगों को उपचार के अस्पताल में भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोदी कालोनी निवासी सुषमा (38) मिलक में एक स्कूल की संचालक थी। मंगलवार को स्कूल से टाटा मैजिक में सवार होकर घर वापस जा रही थी। टाटा मैजिक में करीब 15 सवारियां सवार थी।रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने टाटा मैजिक का पीछे का टायर फट गया। इस दौरान टाटा मौजिक आनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस बीच सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, टाटा मैजिक में सवार तारावती, सावरी, नन्नेराम, और नसीर चोटिल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चारों चोटिल को घटनास्थल के सामने ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। जिसके बाद चारों चोटिल घर वापस चले गए।उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सुषमा के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पनवड़िया चौकी प्रभारी भीमसेंन ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हादसे के बाद कुछ देर तक लगा रहा जाम
दोपहर के पनवड़िया के पास टाटा मैजिक और कार की आमने- सामने से भिड़त हो गई थी। जिसमे महिला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम तक लग गया था।बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया था।
