नैनीताल: डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
नैनीताल, अमृत विचार। गर्मी बढ़ते ही बीडी पांडे अस्पताल में डायरिया के मरीज पहुंचने लगे हैं। इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं। गर्मी बढ़ते ही बीडी पांडे अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी है। रोजाना करीब 500 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया व वायरल फीवर के हैं। वहीं, कई पर्यटक …
नैनीताल, अमृत विचार। गर्मी बढ़ते ही बीडी पांडे अस्पताल में डायरिया के मरीज पहुंचने लगे हैं। इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल हैं।
गर्मी बढ़ते ही बीडी पांडे अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी है। रोजाना करीब 500 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया व वायरल फीवर के हैं। वहीं, कई पर्यटक भी उल्टी-दस्त व फूड इंफेक्शन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रोजाना ओपीडी पांच सौ से ऊपर जा रही है।
मौसम परिवर्तन होने के कारण ये मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। इस मौसम में लोगों को अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इधर, आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि अस्पताल में फूड इंफेक्शन व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इनमें युवा व पर्यटक ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए लोग खुले में खाना न खाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। दिक्कत होने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
