पीलीभीत: पूर्व प्रधान के ढाबे पर चला बुलडोजर
ललौरीखेड़ा(पीलीभीत), अमृत विचार। योगी सरकार बनने के बाद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। इसकी शुरुआत भी हुई और बरेली हाईवे पर खरुआ गांव के पास पूर्व प्रधान के ढाबे को अफसरों ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसकी हर तरफ चर्चा रही। ब्लॉक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत …
ललौरीखेड़ा(पीलीभीत), अमृत विचार। योगी सरकार बनने के बाद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। इसकी शुरुआत भी हुई और बरेली हाईवे पर खरुआ गांव के पास पूर्व प्रधान के ढाबे को अफसरों ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसकी हर तरफ चर्चा रही।
ब्लॉक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत खरुआ के गांव बालपुर निवासी विमला देवी पत्नी वीरपाल पूर्व प्रधान हैं। बरेली हाईवे पर खरुआ गांव में एक फ्लोर मिल के पास उनका लंबे समय से ढाबा संचालित हो रहा था। इसी से परिवार का गुजर बसर चलता था। बीते दिनों किसी ने आपत्ति जताते हुए शिकायत कर दी। प्रशासन ने ढाबे को ग्राम पंचायत की जमीन पर होना बताया। जिसके बाद से ही कार्रवाई तय मानी जा रही थी। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की अगुवाई में जहांनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। इससे हड़कंप मचा रहा।
पुलिस के सामने महिला पूर्व प्रधान को पीटा
हर कोई ढाबे को ध्वस्त करने को लेकर योगी सरकार का बुलडोजर चलने की बात करता रहा। वहीं, कार्रवाई पर सवाल भी उठे। एक नेताजी को लेकर सिस्टम भी घिर गया। महिला प्रधान घायल हुई थी। उसका कहना है कि जब ढाबा ध्वस्त किया जा रहा था तो उन्होंने रोकने का प्रायास किया। आरोप है कि पुलिस के सामने ही उनकी पिटाई कर दी गई। यह भी कहा कि पुलिस खड़ी मूकदर्शक बनी रही।
ये भी पढ़ें-
