ईपीएफओ : खटीमा, बागेश्वर, चंपावत नगर निकायों की जांच शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करने वाले नगर निकायों पर सख्त हो गया है। ईपीएफओ ने कुमाऊं की चार नगर निकायों बागेश्वर, खटीमा, चंपावत और हल्द्वानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, नगर निकाय (नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत) आउटसोर्स, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करने वाले नगर निकायों पर सख्त हो गया है। ईपीएफओ ने कुमाऊं की चार नगर निकायों बागेश्वर, खटीमा, चंपावत और हल्द्वानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, नगर निकाय (नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत) आउटसोर्स, संविदा कर्मचारियों का समय से पीएफ जमा नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ईपीएफओ के बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी न तो संतोषजनक जवाब दिया न ही पीएफ जमा किया। अब ईपीएफओ इन नगर निकायों पर सख्त हो गया है।
ईपीएफओ अब ईपीएफओ की धारा 7ए के अंतर्गत इन सभी नगर निकायों की जांच शुरू करने जा रहा है। इसमें हल्द्वानी नगर निगम, खटीमा, चंपावत व बागेश्वर नगर पालिका में जांच शुरू कर दी गई है। इसमें आउटसोर्स, संविदा, दिहाड़ी व अन्य कर्मचारियों का डाटा, पीएफ जमा करने का विवरण आदि की जांच की जा रही है। यदि नगर निकाय जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल ईपीएफओ ने निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
ईपीएफओ हल्द्वानी नगर निगम और खटीमा, बागेश्वर व चंपावत नगर पालिका के खिलाफ धारा 7ए के अंतर्गत जांच शुरू करने जा रहा है। शिकायत है कि इन नगर निकायों ने कर्मचारियों का पीएफ नियमानुसार जमा नहीं किया है इसकी जांच की जा रही है। – उदित साह, सहायक आयुक्त, ईपीएफओ हल्द्वानी
