Zomato और Swiggy के डाउन होने से ग्राहक हुए परेशान, लंच ऑर्डर नहीं कर पाए यूजर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के जाने माने फूड डिलीवरी ऐप्स Zomato और Swiggy आज डाउन हो गए थे। जिसकी वजह से लोग लंच ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से Zomato और और Swiggy को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक  Zomato और Swiggy …

नई दिल्ली। देश के जाने माने फूड डिलीवरी ऐप्स Zomato और Swiggy आज डाउन हो गए थे। जिसकी वजह से लोग लंच ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से Zomato और और Swiggy को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक  Zomato और Swiggy दूसरे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरह Amazon Web Services पर डिपेंड करते हैं इसमें टेक्निकल खामी आने की वजह से  Zomato और Swiggy डाउन हो गए थे।

बता दें ये परेशानी देशभर में आ रही थी। हालांकि, ऐप्स पर ये दिक्कत दूर होने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। लेकिन, इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसको लेकर काफी ज्यादा शिकायतें की। यूजर्स ऐप्स के डाउन रहने के दौरान ना तो खाना ऑर्डर कर पा रहे थे ना ही वो मेन्यू को ब्राउज कर पा रहे थे। इसके अलावा यूजर्स लिस्टिंग भी नहीं कर पा रहे थे।

इस दौरान जब कस्मटर्स इसको लेकर शिकायत कर रहे थे तब दोनों कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट हैंडल्स कह रहे थे ये टेम्पररी खराबी है जिसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है। बता दें दोनों प्लेटफॉर्म्स की कीमत लगभग 20 बिलियन डॉलर है। Zomato और Swiggy दोनों ही भारत के बड़े ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स हैं। इस हफ्ते भारत के एंटी-ट्रस्ट वॉचडॉग का ध्यान भी इन कंपनियों ने खींचा है। वहीं CCI ने इनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था। दोनों कंपनियों को लेकर चेक किया जाएगा ये न्यूट्रल है या नहीं।

इसे भी पढ़ें-

एनएलएफबी के छह उग्रवादियों ने असम में आत्मसमर्पण किया

 

 

 

संबंधित समाचार