खटीमा: रेलवे ने किया हल्दी रेलवे क्रॉसिंग 18 सी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। टनकपुर पीलीभीत रेलवे लाइन पर ग्राम हल्दी के पास बने रेलवे फाटक को तीन दिन पहले अचानक रेलवे विभाग ने पूर्ण रूप से बंद कर दिया। इससे ग्राम हल्दी सहित आसपास के गांव के 300 परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। जिसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने फाटक पर रेलवे के …

खटीमा, अमृत विचार। टनकपुर पीलीभीत रेलवे लाइन पर ग्राम हल्दी के पास बने रेलवे फाटक को तीन दिन पहले अचानक रेलवे विभाग ने पूर्ण रूप से बंद कर दिया। इससे ग्राम हल्दी सहित आसपास के गांव के 300 परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। जिसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने फाटक पर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया।

ग्राम हल्दी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग 18 सी को पूर्वोत्तर रेलवे विभाग ने तीन पूर्व बंद कर दिया। जिसके चलते क्षेत्रवासियों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीण पुरुष और महिलाओं ने आज रेलवे फाटक पर पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया और उन्होंने फाटक को तत्काल खोले जाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि फाटक बंद होने से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं क्योकि लम्बी दूरी के चलते स्कूल बस चालक घूमकर आने में असमर्थता जता रहे हैं। यह भी कहा कि उनकी गेहूं की फसल तैयार खड़ी है जिसे काटने के लिए कंबाइन नहीं पहुंच पा रही है। ग्राम वासियों का कहना है कि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

इस मौके पर जसविंदर सिंह, प्रभजीत सिंह, महादेव कुशवाहा, आलोक भारत सिंह, अभय भारत सिंह, यशपाल सिंह, विनोद, सुखवंत सिंह, लाल बचन सिंह, अखिल भारत सिंह, जोगिंदर सिंह, शिव रतन सिंह, महेंदर, सुखदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, बच्चन प्रसाद, ओम प्रकाश, मंजू, मालती देवी, कमलावती देवी, कमलेश्वरी देवी, भरत सिंह, लीलावती, मंजू देवी, शर्मिला देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, उषा देवी, निर्मला देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी, रवि कुमार, संजय कुमार, अमरजीत कुमार, प्रेम प्रकाश, रवि कुमार आदि थे।

संबंधित समाचार