हल्द्वानी: दमुवाढूंगा से सटे काठगोदाम के जंगलों में दिखाई दिया बाघ
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार वन विभाग बाघ की लोकेशन पता करने में कामयाब हो गया है। बाघ का मूवमेंट दमुवाढूंगा से सटे काठगोदाम के जंगलों में दिखाई दिया है। इसके बाद वन टीमें और शिकारियों ने दमुवाढूंगा के जंगलों में डेरा डाल दिया है। बीती 31 मर्च को महिला का शिकार करने के बाद से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार वन विभाग बाघ की लोकेशन पता करने में कामयाब हो गया है। बाघ का मूवमेंट दमुवाढूंगा से सटे काठगोदाम के जंगलों में दिखाई दिया है। इसके बाद वन टीमें और शिकारियों ने दमुवाढूंगा के जंगलों में डेरा डाल दिया है।
बीती 31 मर्च को महिला का शिकार करने के बाद से बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। वन विभाग ने घटना स्थल हल्दीखाल बीट पर ट्रैपिंग कैमरा भी लगाए थे लेकिन बाघ का पता नहीं चल रहा था। इधर, बुधवार को बाघ का मूवमेंट दमुवाढूंगा से सटे काठगोदाम के जंगलों में दिखाई दिया है।
इसके बाद वन विभाग की टीमें, शिकारियों ने यहां के जंगलों में बाघ की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग यहां पिंजड़ों की संख्या बढ़ा रहा है। साथ ही नए मचान भी तैयार किए जा सकते हैं। वहीं, दमुवाढूंगा व काठगोदाम के जंगलों से सटे रिहायशी इलाकों में विशेष अलर्ट जारी किया है। जनता को जंगलों में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
रेंजर केआर आर्य ने बताया कि बाघ की लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। लोकेशन के आधार पर बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को टीमों ने दमुवाढूंगा व काठगोदाम के जंगलों में चेकिंग अभियान चलाया।
जामनगर रिहैब एंड रेस्क्यू सेंटर से पहुंचा 30 सदस्यीय दल
- जाम नगर रिहैब एंड रेस्क्यू सेंटर से 30 सदस्यीय दल हल्द्वानी पहुंच गया है। दल ने बुधवार को पनियाली और दमुवाढूंगा के जंगलों में बाघ की तलाश की। पशु चिकित्सक नीरज सांगवान के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल बुधवार की सुबह हल्द्वानी पहुंच गया है। दल में तीन पशु चिकित्सक, फार्मासिस्ट, असिस्टेंट फार्मासिस्ट, एक्सपर्ट पहुंचे हैं। ये दल बाघ को पकड़ने अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने के साथ ही इस तरह की आपात स्थितियों को निबटने में दक्ष है। यह दल हल्द्वानी पहुंचने के बाद पनियाली के जंगलों में बाघ की तलाश शुरू की। जब टीम को पता चला कि बाघ की लोकेशन दमुवाढूंगा में काठगोदाम के जंगलों में मिली है। इस पर टीम तुरंत पनियाली से निकलकर दमुवाढूंगा पहुंची और वहां बाघ की तलाश शुरू कर दी। हालांकि टीम को बाघ नहीं मिला। टीम काठगोदाम के जंगलों में बाघ को पकड़ने के लिए रणनीति शुरू कर दी है।
