मुरादाबाद : अनाधिकृत रूप से लगे 32 विज्ञापन पट जब्त, जुर्माना भी वसूलेंगे
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान की समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम सीमा में लगे कंपनियों के विज्ञापन पटों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि ई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दिए लाइसेंस का उल्लंघन कर कई कंपनियों के द्वारा अनाधिकृत रूप से विज्ञापन पट लगाए गए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान की समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम सीमा में लगे कंपनियों के विज्ञापन पटों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि ई निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दिए लाइसेंस का उल्लंघन कर कई कंपनियों के द्वारा अनाधिकृत रूप से विज्ञापन पट लगाए गए हैं इनमें से कई ने लाइसेंस शुल्क भी नहीं जमा किया है। इस पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में 32 विज्ञापन पट जब्त किए गए।
नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन कर अनाधिकृत रूप से विज्ञापन पट लगाने वालों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद से अपर नगर आयुक्त व वरिष्ठ प्रभारी विज्ञापन अतुल कुमार के नेतृत्व और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, उप प्रभारी विज्ञापन की अध्यक्षता में तीन टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू की गई।
तीनों टीमों ने नगर निगम की सीमा में अनाधिकृत रूप से लगे विज्ञापन पटों को हटाने की कार्रवाई हुई। टीम ने कार्रवाई के दौरान मैसर्स अदिति साइनेज सिस्टम मेरठ के 25 विज्ञापन पटों को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा अन्य कंपनियों के सात साइनेज विज्ञापन पट भी नगर निगम की टीम ने जब्त किए। विज्ञापन एजेंसियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश के क्रम में अनाधिकृत रूप से विज्ञापन पट लगाने वाले कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 32 विज्ञापन पट जब्त करने के अलावा उनसे जुर्माना भी वसूलेंगे। टीम में कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर-विज्ञापन अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एसके शाही, राजस्व निरीक्षक दीपक कुमार, उमेश तोमर, केशव विश्नोई, सचिन सक्सेना, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र मौर्य, शुभम आदि शामिल रहे।
