हरदोई: स्कूल जा रही छात्रा के साथ बीच रास्ते में हुई छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
हरदोई। बीच गांव में दिन-दहाड़े स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में दबोच कर उसके साथ गलत हरकत की गई। इसके बाद उसे धमकाया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इसे लेकर गांव के लोगों के अंदर डर घर कर गया है। बताते है कि माधौगंज थाने के न्योली गांव के रामचंद्र …
हरदोई। बीच गांव में दिन-दहाड़े स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में दबोच कर उसके साथ गलत हरकत की गई। इसके बाद उसे धमकाया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इसे लेकर गांव के लोगों के अंदर डर घर कर गया है।
बताते है कि माधौगंज थाने के न्योली गांव के रामचंद्र पुत्र होरी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की सुबह उसकी 17 वर्षीय बेटी स्कूल पढ़ने जा रही थी। वहीं जूनियर हाईस्कूल के पास गांव के महेंद्र सिंह के पुत्र गोलू ने उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाया,इस पर गोलू उसे धमकाता हुआ फरार हो गया।
रामचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। छात्रा के साथ हुई इस हरकत से गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर इसी तरह की हरकतें होती रही तो घरों से निकलना काफी दुश्वार हो जाएगा।
वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में नामज़द किए गए गोलू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस तरह लॉ एंड आर्डर के साथ खिलवाड़ करने वाले को किसी भी हालत में छूट नहीं दी जाएगी।
पढ़ें- बरेली: इंटरनेट कैफे में चोरों ने किए हाथ साफ, एक लैपटॉप, 2 प्रिंटर चोरी कर हुए फरार
