दीया मिर्जा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर समझाया प्रकृति का महत्व
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रकृति प्रेमी दीया मिर्जा ने गुरुवार को प्रकृति के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने अपनी ‘सन किस्ड’ फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकृति को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर उसके …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रकृति प्रेमी दीया मिर्जा ने गुरुवार को प्रकृति के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने अपनी ‘सन किस्ड’ फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकृति को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर उसके साथ समय बिताएं। प्रकृति हमारे तन, मन और आत्मा को खुश एवं स्वस्थ रखती है।”
अभिनेत्री ने कहा कि स्वस्थ ग्रह का अर्थ है, स्वस्थ संसार, इसलिए आप प्रकृति को बेहतर बनाने में जो भी योगदान दे सकते हैं, जरूर दें।
उन्होंने इसके साथ ही पृथ्वी, पेड़, बाघ और तितली की इमोजी भी शेयर की। उन्होंने अपने कैप्शन का अंत अल्बर्ट आइंस्टीन के एक उद्धरण के साथ किया, “प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने के लिए, प्रकृति की गहराई में उतरना पड़ेगा।”
यह भी पढ़ें:-Korea Open Badminton: पीवी सिंधु, श्रीकांत पहुंचे क्वार्टरफाइनल में, लक्ष्य बाहर
