बहराइच: मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, सैंपल जांच को भेजा
बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों के साथ झोलाछाप के यहां औषधि विभाग की टीम ने देर शाम को छापेमारी की। मेडिकल स्टोर से पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। छापेमारी को लेकर दवा व्यवसायों में हड़कंप की स्थिति रही। जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही …
बहराइच। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों के साथ झोलाछाप के यहां औषधि विभाग की टीम ने देर शाम को छापेमारी की। मेडिकल स्टोर से पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। छापेमारी को लेकर दवा व्यवसायों में हड़कंप की स्थिति रही।
जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। सबकुछ जानते हुए भी औषधि प्रशासन अनजान बना हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोग मजबूरी में जिलाधिकारी से शिकायत करने को विवश होते हैं।
कुछ यही हाल मोतीपुर तहसील क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त गोंडा जीसी श्रीवास्तव, बलरामपुर के औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी और बहराइच के राजू प्रसाद की टीम ने मोती पुर तहसील क्षेत्र के मझाव में संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। टीम ने मझाव कालोनी से अनिल कुमार, गिरिजाशंकर समेत अन्य के यहां से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। दवाइयों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
वहीं टीम ने क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों के यहां भी छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सभी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। मालूम हो कि जिले के रूपईडीहा, बलाई गांव, उर्रा बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंधित सिरप और टैबलेट धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इन पर औषधि प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। मात्र छापेमारी कर खानापूर्ति करता दिख रहा है।
पढ़ें-आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दो टुकड़ों में टूटा कार्गो विमान
