गाजियाबाद: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2.5 लाख रुपए, महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद। मोदीनगर में अश्लील वीड़ियो वायरल करने की धमकी देकर 2.5 लाख रुपये मांगने का मामले सामने आया है। युवती के रिश्तेदार ने उसका फोन चोरी करके फोटो एडिट कर दी। पुलिस ने दो महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी में एक युवती परिवार …
गाजियाबाद। मोदीनगर में अश्लील वीड़ियो वायरल करने की धमकी देकर 2.5 लाख रुपये मांगने का मामले सामने आया है। युवती के रिश्तेदार ने उसका फोन चोरी करके फोटो एडिट कर दी। पुलिस ने दो महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर की एक कॉलोनी में एक युवती परिवार सहित रहती है। युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने बताया कि एक साल पहले एक नजदीकी रिश्तेदारी आया था। उसने मेरा मोबाइल चोरी कर लिया था और मेरे फोटो ले लिए थे।
युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि युवक ने एक दिन मेरे मोबाइल पर मेरे अश्लील फोटो व वीड़ियो भेजे। उसने कहा कि यदि 25 हजार रुपये नहीं दिए तो अश्लील फोटो वायरल कर देगा। बदनामी के डर से 25 हजार रुपये दे दिए।
इसके बाद युवती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली और आपबीती सुनाई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थानाप्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पढ़ें- बरेली: MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
