नैनीताल: पति ने शिकायत कर पत्नी से बचाने की लगाई गुहार
नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल कोतवाली पुलिस में मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। मोहम्मद सईम नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी शाजिया उससे आए दिन मारपीट करती है। उसे अपने पिछले पति से पिटवाने की धमकी भी …
नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल कोतवाली पुलिस में मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। मोहम्मद सईम नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी शाजिया उससे आए दिन मारपीट करती है।
उसे अपने पिछले पति से पिटवाने की धमकी भी देती है। यह भी बताया है कि कुछ दिन पूर्व पत्नी ने हल्द्वानी में भी उससे मारपीट की थी। इस पर उसने बनभूलपुरा थाने में शिकायत की थी।
तब पुलिस ने दोनों को बुलाया था और पत्नी को समझाया था। लेकिन वह फिर से मारपीट करने लगी है। मल्लीताल कोतवाली के उप निरीक्षक हरीश सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को समझाकर भेजा गया है।
