हल्द्वानी: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली की पर्वतीय कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी पूनम अग्रवाल पुत्री रमेश चन्द्र अग्रवाल के अनुसार उसका विवाह 16 फरवरी 2021 को सर्कुलर रोड अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब निवासी अमित भोलूसरिया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली की पर्वतीय कॉलोनी, रामपुर रोड निवासी पूनम अग्रवाल पुत्री रमेश चन्द्र अग्रवाल के अनुसार उसका विवाह 16 फरवरी 2021 को सर्कुलर रोड अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब निवासी अमित भोलूसरिया पुत्र विजय भोलूसरिया के साथ हुआ।
आरोप है कि दहेज में कार व अन्य सामान न लाने पर उसे घर से निकाल दिया। उसके पति पहले से शादीशुदा था। उसके साथ धोखे से विवाह किया। पहली पत्नी ने भी उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। विवाहिता ने पति के अलावा ससुर विजय भोलूसरिया, सास प्रेमलता को नामजद किया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
