मथुरा में बदमाशों ने मकान मालिक पर हमला करके 70 हजार लूटे, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा के थाना हाइवे के क्षेत्र में आने वाले संगम विहार कॉलोनी में बुधवार शाम नामजद बदमाशों ने मकान पर हमला बोलकर लाठी-डंडे, धारादार हथियार से पीटकर कई लोगों को घायल कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे 70 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ितों ने हमलावरों पर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी …

मथुरा। मथुरा के थाना हाइवे के क्षेत्र में आने वाले संगम विहार कॉलोनी में बुधवार शाम नामजद बदमाशों ने मकान पर हमला बोलकर लाठी-डंडे, धारादार हथियार से पीटकर कई लोगों को घायल कर दिया। बदमाशों ने घर में रखे 70 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ितों ने हमलावरों पर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि संगम विहार मोहल्ले में रहने वाले दानसिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वो छह अप्रैल शाम करीब छह बजे वह घर पर थे। तभी गांव सतोहा निवासी महेश, काना के अलावा गिरधारी, मांगेश्वर, हेमंत, भूरा, नरेश आदि ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार से मारपीट कर उसे व उसके परिजनों को घायल कर दिया। इससे चीखपुकार मच गयी। इस दौरान उसके घर पर खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया और 70 हजार रुपये लेकर भाग गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP MLC Election 2022 LIVE: विधान परिषद का मतदान जारी, 2 बजे तक बाराबंकी में हुई 88.29% वोटिंग

संबंधित समाचार