बहराइच: लोन दिलाने के नाम पर हुआ फ्रॉड, साइबर सेल की मदद से वापस मिली रकम
बहराइच। जिले के नानपारा नगर निवासी युवक से लोन दिलाने के नाम पर खाते में 116549 रूपये ट्रांसफर करवा लिया। इंतजार के बाद भी लोन न मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस टीम ने सभी रूपये वापस करा दिया। बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी रवींद्र कुमार ने …
बहराइच। जिले के नानपारा नगर निवासी युवक से लोन दिलाने के नाम पर खाते में 116549 रूपये ट्रांसफर करवा लिया। इंतजार के बाद भी लोन न मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस टीम ने सभी रूपये वापस करा दिया।
बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी रवींद्र कुमार ने ऑन लाइन लोन के नाम पर अपने खाते से 116549 रूपये फ्रॉड कंपनी के खाते में भेज दिया। काफी समय बीतने के बाद भी जब आवेदक को कम्पनी द्वारा किसी प्रकार का कोई लोन नही दिया गया, तो आवदेक द्वारा अपने साथ हुये फ्राड के सम्बन्ध में साइबर सेल बहराइच को सूचित किया।
साथ ही परिक्षेत्रीय साइबर थाना जनपद गोण्डा पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना द्वारा जांच की गई। शिकायत में फ्राड होने की पुष्टि हुई। इस पर आवेदक का 116549 रुपये वापस करा दिया गया। जिस पर पीड़ित द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व साईबर थाना टीम को धन्यवाद दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसी फ्रॉड ट्रांजेक्शन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं पुलिस को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराएँ तथा परिक्षेत्रीय साइबर थाना पर शिकायत दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली ने एमएलसी चुनाव में किया मतदान
