पीलीभीत: पति की मौत के बाद देवर ने लूटी अस्मत
पीलीभीत, अमृत विचार। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता पर देवर से शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब बच्चों के साथ रहने की बात कही तो उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन देवर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता पर देवर से शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब बच्चों के साथ रहने की बात कही तो उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन देवर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सास-ससुर और देवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की एक सितंबर 2021 को मौत हो गई थी। इसके बाद से वह ससुराल में बच्चों संग रहती थी। ससुराल वाले देवर से दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे। मगर, पीड़िता ने इनकार कर दिया। बच्चों के साथ रहने की बात कह दी थी। इस बात से ससुराल वाले नाराज हो गए और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दो नवंबर 2021 को वह कमरे में थी। इस दौरान देवर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। उसे दबोचकर डराते धमकाते हुए दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता कोर्ट की शरण में पहुंची। अब कोर्ट के आदेश पर देवर, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: एसपी हुए सख्त तो हरकत में आई पुलिस, छह ईको सीज
