हल्द्वानी: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही नाबालिग से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर नाबालिग और उसकी मां को बुरी तरह पीटा और जान की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांधीनगर निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देर रात घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही नाबालिग से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर नाबालिग और उसकी मां को बुरी तरह पीटा और जान की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांधीनगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी उसी इलाके में रहने वाले अमन और भोला ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह बचकर भागी तो पीछे से आरोपी भी घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे।

नाबालिग के चीखने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंची नाबालिग की मां को भी मनचलों ने पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गये। मारपीट में घायल हुईं मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद नाबालिग की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

संबंधित समाचार