हरदोई: रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में लूटपाट करने वाले युवक को दबोचा, नशीली गोलियों के साथ मिली नकदी
हरदोई। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वालों के साथ अपने-पन का नाटक करते हुए पहले तो उन्हें नशा दे कर बेहोश करने और फिर उनसे लूट-पाट करने वाले पश्चिम बंगाल के एक युवक को दबोच लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से नशीला पाउडर और गोलियों के साथ कुछ नगदी भी बरामद …
हरदोई। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वालों के साथ अपने-पन का नाटक करते हुए पहले तो उन्हें नशा दे कर बेहोश करने और फिर उनसे लूट-पाट करने वाले पश्चिम बंगाल के एक युवक को दबोच लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से नशीला पाउडर और गोलियों के साथ कुछ नगदी भी बरामद की गई है।
जीआरपी थाने के एसएचओ रेहान खां शनिवार की सुबह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर-1 के पूर्वी छोर पर एक अंजाम शख्स को देखा। शक होने पर जब पुलिसिया अंदाज़ में उससे पूछताछ शुरू की गई तो उसकी ज़ुबान लड़खड़ा गई और कांपने लगा। एसएचओ श्री खां ने सख्ती की तो उसने सारा कुछ सामने रख दिया।
पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम मो. रफीक आलम पुत्र सुकरदी आलम निवासी जागीर बस्ती गैसल थाना इस्लामपुर ज़िला उत्तर दीनाज़पुर पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि वह ट्रेनों में सफर करने वालों से पहले तो दोस्ती गांठता और फिर उसे किसी चीज़ में कोई नशीली चीज़ खिला कर या पिला कर पहले तो उसे बेहोश करता, उसके नगदी, मोबाइल और सामान लूट कर फरार हो जाता था।
तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से 67 ग्राम नशीला पाउडर, 40 एलप्रासेफ नाम की नशीली गोलियां बरामद की गई है। रफीक आलम के खिलाफ यहां के अलावा कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन थाने पर कई मामले भी दर्ज है। टीम में एसएचओ श्री खां के साथ कांस्टेबिल ध्रुवराज गौतम, रविन्द्र कुमार व सोनदेव तिवारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: जिपं अध्यक्ष के जेठ की बीएसएफ जवान से कहासुनी, मारपीट
