क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एवर्टन एफसी से मिली हार के बाद गुस्सा दिखाने के लिए मांगी माफी
मैनचेस्टर। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग में एवर्टन एफसी से मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली 0-1 की हार के बाद दिखाई नाराजगी के लिये माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर साझा किये गये फुटेज के अनुसार रोनाल्डो जब शनिवार को गुडिसन पार्क से निकल रहे थे तो उन्होंने एक समर्थन के हाथ …
मैनचेस्टर। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग में एवर्टन एफसी से मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली 0-1 की हार के बाद दिखाई नाराजगी के लिये माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर साझा किये गये फुटेज के अनुसार रोनाल्डो जब शनिवार को गुडिसन पार्क से निकल रहे थे तो उन्होंने एक समर्थन के हाथ से फोन लेकर फेंक दिया।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं अपने गुस्से के लिये माफी मांगना चाहता हूं और अगर संभव हो तो मैं इस समर्थक को निष्पक्ष खेल और खेल भावना के अंतर्गत ओल्ड ट्रैफर्ड पर एक मैच देखने के लिये आमंत्रित करना चाहूंगा। ’’
उन्होंने कहा कि, ‘‘हम जिस तरह के मुश्किल पल का सामना कर रहे हैं, ऐसे में भावनाओं से निपटना कभी आसान नहीं होता। ’’ रोनाल्डो ने कहा, ‘‘फिर भी, हमें हमेशा सम्मानजनक, संयमित और युवाओं के लिये उदाहरण पेश करने वाला होना चाहिए जो इस खूबसूरत खेल को पसंद करते हैं। ’
ये भी पढ़ें : IPL 2022: आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन, आईपीएल छोड़ घर हुए रवाना
