हरदोई: दुकान में घुसी लग्जरी कार, एक की मौत, 6 जख्मी
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर कैंसर के मरीज़ को ले कर आ रही लग्ज़री कार रास्ते में हुंसेपुर गांव में मोड़ पर किराने की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में वहां झाड़ू लगा रही महिला की मौत हो गई। जबकि वहीं पास में बैठा उसका बेटा और कार सवार पांच लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो …
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर कैंसर के मरीज़ को ले कर आ रही लग्ज़री कार रास्ते में हुंसेपुर गांव में मोड़ पर किराने की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में वहां झाड़ू लगा रही महिला की मौत हो गई। जबकि वहीं पास में बैठा उसका बेटा और कार सवार पांच लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। रविवार की सुबह हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है।
बताते है कि शाहाबाद कोतवाली के हूंसेपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा की पत्नी रविकला मिश्रा रविवार की सुबह घर के पास सड़क के किनारे अपनी किराना की दुकान के बरामदे में झाड़ू लगा रही थी। वही उसका बेटा रिंकू भी बैठा हुआ था। इसी बीच शाहाबाद की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार में आ रही लग्ज़री कार ने दुकान की दीवार में टक्कर मारते हुए उसके अंदर जा घुसी। टक्कर लगने से दीवार गिर गई।
रविकला मिश्रा मलबे के बीच फंस गई। वह संभल पाती, इससे पहले कार ने उसे रौंद दिया।जिससे रविकला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बेटा रिंकू दीवार के मलबे में दबकर अधमरा हो गया। सुबह-सुबह हुए हादसे से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रिंकू को सीएचसी पहुंचाया गया।
जहां डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख हरदोई मेडिकल कालेज के रिफर कर दिया। ज़ख़्मी रिंकू को यहां से भी लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है। बताया गया है कि कैंसर के मरीज़ को लग्ज़री कार से डाक्टर के यहां ले जाया जा रहा था। हादसे में कार पर सवार पांच लोग भी ज़ख़्मी हुए है। पुलिस हादसे की जांच करने में जुट गई है।
यह भी पढ़े: बहराइच: एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं, कहा- लावारिस वाहनों की सूची बनाकर कराएं नीलामी
