रायबरेली: शराब माफिया की करोड़ो रुपए की चल-अचल संपत्ति कुर्क, मचा हड़कंप
रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार शाम को काफी समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त शराब माफिया की करोड़ो की संपत्ति को जब्त कर लिया है। शहर से जुड़े राही गांव निवासी शराब माफिया के विरुद्ध यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है। यहां के …
रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार शाम को काफी समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त शराब माफिया की करोड़ो की संपत्ति को जब्त कर लिया है। शहर से जुड़े राही गांव निवासी शराब माफिया के विरुद्ध यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है। यहां के रहने वाले अमन जायसवाल उर्फ शिवम व उसका भाई कोमल जायसवाल उर्फ अंकित पुत्र गयाप्रसाद निवासी राही पर शराब के अवैध कारोबार में लिप्त होने का आरोप है।
इनके विरुद्ध अवैध शराब के धंधे को लेकर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनपर गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। शनिवार की शाम को सीओ सदर वंदना सिंह शहर कोतवाल राघवन सिंह के साथ भारी पुलिस बल इन शराब माफियाओं के घर पहुंचा। और मुनादी करवाते हुए इनके दो घरों और राही कस्बे में मौजूद एक दुकान व जमीन को कुर्क किया है। जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 25 लाख बताई जा रही है। प्रशासन ने सारी संपत्ति कुर्क करते हुए सील कर दिया है।
साथ ही मौके पर मौजूद उनके परिजनों को आदेश की कॉपी भी मुहैया करा दी गयी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों भाइयों ने कुछ ही सालो में पुलिस की मिलीभगत से इस अवैध धंधे में न सिर्फ करोड़ो की संपत्ति कमाई बल्कि गांव की प्रधानी पर भी इन पैसों के दम पर कब्जा जमा लिया था। अब प्रशासन इनके विरुद्ध सख्त हुआ है।
यह भी पढ़ें; रिश्तों का कत्ल: बेटे ने की माता-पिता की हत्या, गुनाह कबूल कर हुआ फरार
