हल्द्वानी: थम गई गरीब रिक्शा चालक की सांस, 7 दिन बाद भी आरोपी की पहचान नहीं कर सकी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। छह दिन से अस्पताल में जिंदगी के लिये जूझ रहे रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया। रिक्शा चालक को भोटिया पड़ाव चौकी के पास तेज रफ्तार काले रंग की एक कार ने टक्कर मारी थी। सात दिन बाद भी पुलिस कार व चालक की शिनाख्त नहीं कर सकी है। राजेंद्र नगर राजपुरा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। छह दिन से अस्पताल में जिंदगी के लिये जूझ रहे रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया। रिक्शा चालक को भोटिया पड़ाव चौकी के पास तेज रफ्तार काले रंग की एक कार ने टक्कर मारी थी। सात दिन बाद भी पुलिस कार व चालक की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

राजेंद्र नगर राजपुरा नई बस्ती पड़ाव निवासी पप्पू पुत्र शंकर लाल गुप्ता रिक्शा चालक था। बीती 3 अप्रैल की रात 11 बजे पप्पू रिक्शा लेकर घर की ओर लौट रहा था। भोटिया पड़ाव चौकी के पास एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने पप्पू को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पप्पू को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते छह दिनों से वह जिंदगी के लिये जूझ रहा था। बीती शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। भोटियापड़ाव पुलिस ने मृतक पप्पू की बहन मुन्नी देवी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में कार तो दिखी लेकिन अब तक पुलिस पहचान नहीं कर पायी है। चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार