UP के शहरों को संवारने के लिए योगी सरकार कर रही बड़ी तैयारी, चलाया जाएगा विशेष अभियान
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार शहरों को सही दिशा दिखाने की कोशिश में है। नगरीय निकायों में सुविधाओं को अच्छा करके शहरों को सुंदर बनाने का आदेश दिया गया है। इसे विभाग की 100 दिनों के एजेंडे में शामिल करवाया गया है। नगर निगमों, मिशन अमृत के अंदर चयनित नगर पालिका परिषदों व जिला मुख्यालय …
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार शहरों को सही दिशा दिखाने की कोशिश में है। नगरीय निकायों में सुविधाओं को अच्छा करके शहरों को सुंदर बनाने का आदेश दिया गया है। इसे विभाग की 100 दिनों के एजेंडे में शामिल करवाया गया है। नगर निगमों, मिशन अमृत के अंदर चयनित नगर पालिका परिषदों व जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषदों को बढ़िया करने के लिए 15 अप्रैल से 15 जून तक खास अभियान चलेगा।
अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के जारी आदेश के अनुसार, स्थानीय निकायों में जो सड़कें दो या उससे अधिक लेन की हैं वहां पर लोक निर्माण विभाग, आवास व शहरी नियोजन विभाग, नगर निकाय आदि अपने स्वामित्व वाली सड़कों की मानक के मुताबिक पेंटिंग व जेब्रा क्रासिंग आदि की मार्किंग कराए। साइनेज के अलावा वहां अतिरिक्त स्टैंडर्ड बोर्ड लगाए जाएं ताकि निकायों में एकरूपता बनी रहे। स्मार्ट सिटी के तहत जहां विकास कार्य चल रहे हैं, उसे इसी अवधि में पूरा कराया जाए। सुगम यातायात के लिए जरूरत के हिसाब से जंक्शन को चौड़ा किया जाए और फुटपाथ भी दुरुस्त कराएं।
जारी आदेश में आगे यह लिखा कि स्थानीय निकायों के चौराहों को प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत विकसित कराया जाए। स्थानीय निकाय के निदेशक, जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों व नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए मानक के अनुरूप सड़कों के किनारे पौधारोपण कराकर ग्रीन बेल्ट विकसित कराएं। निर्माणाधीन पार्कों का सुंदरीकरण व मुख्य स्थलों पर वर्टिकल गार्डेन बनाए जाएं।
पढ़ें-जेएनयू हिंसा मामले में ABVP कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें पूरा मामला
