गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक से करते थे लूट
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल व पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक नए बस …
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल व पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक नए बस अड्डे पर खड़ा हुआ था। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति आए और उन्होंने हथियार दिखाकर दीपक से मोबाइल, पर्स लूट लिया।
वायरलेस पर लूट की सूचना फ्लैश होते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। चौकी सिविल लाइन के सामने पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वो पुलिस पर फायर करके भागने लगे।
दोनों बदमाशों को चिपयाना फाटक पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। वे घायल हो गए। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों की पहचान अभिषेक राजपूत निवासी छपरौला (गौतमबुद्ध नगर) और सौरव निवासी विजयनगर (गाजियाबाद) के रूप में हुई। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पर्स, एक मोबाइल, 2 अवैध हथियार बरामद हुए।
पढ़ें- Pakistan Political Crisis: शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद फरमान देंगे इस्तीफा
