झारखंड रोपवे हादसा: 48 जिंदगियों को बचाने का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 19 लोग बचाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवघर। झारखंड के देवघर में त्रिकुट रोपवे की 18 ट्रालियों में फंसे 29 लोगों का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। बता दें यह सभी लोग रविवार शाम 5 बजे से 1000 हजार फीट की ऊंचाई पर झूलते हुई ट्रालियों में फंसे हैं। वहीं सभी को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही …

देवघर। झारखंड के देवघर में त्रिकुट रोपवे की 18 ट्रालियों में फंसे 29 लोगों का रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। बता दें यह सभी लोग रविवार शाम 5 बजे से 1000 हजार फीट की ऊंचाई पर झूलते हुई ट्रालियों में फंसे हैं। वहीं सभी को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। मौके पर सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टर पहुंचे हैं, लेकिन रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। आईटीबीपी, सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अभी तक रेस्क्यू किए गए 19 लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। इन बच्चों को कैंप में लाकर खाना-पानी दिया जा रहा है।

 

कैसे हुआ हादसा
पर्यटकों के अनुसार, ऊपर से नीचे आ रही एक ट्राली की टक्कर नीचे से ऊपर जा रही ट्राली से हो गई। इसके बाद कई ट्रालियां अपनी जगह से हट गईं और डिस्प्लेस हो गईं। बता दें जब यह हादसा हुआ, तब रोपवे की तारों के अलग-अलग हिस्सों पर करीब दो दर्जन ट्रालियां थीं। कुछ ट्रालियों का रेस्क्यू तुरंत कर लिया गया, लेकिन कई काफी ऊंचाई पर फंस गईं जिसके बाद मौके पर फौरन एनडीआरएफ की टीम बुलाई गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रहीं दिक्कतें
बता दें रोपवे की ऊंचाई अधिक होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ की टीम को ऊंचाई की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें दो पहाड़ों के बीच में फंसी ट्रालियां और नीचे हजार फीट की खाई है। ऐसे में सेना के जवान बहुत सूझबूझ के साथ रेस्क्यू चला रहे हैं। हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू में फिलहाल दिक्कत आ रही हैं, क्योंकि जैसे ही हेलिकॉप्टर ट्राली के पास पहुंचता है तो उसकी हवा से सभी ट्रालियां हिलने लग रही हैं। वहीं फंसे लोगों तक ड्रोन के जरिए खाना और पानी पहुंच पहुंचाया जा रहा है। बता दें रेस्क्यू की कमान खुद सेना ने संभाली और मौके पर  सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें-

पुणे में ऑटो-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 छात्र घायल

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार