अयोध्या: रमजान में गुलजार हुआ चौक बाजार, सूतफेनी की मची है धूम
अयोध्या। वैसे तो अपना जिला विरासतों का एक दस्तावेज है, लेकिन बात जब शहर की आए तो यहां के लोगों के शौक लखनऊवां शौक से कम नहीं है। मुस्लिमों के पाक मुकद्दस रमजान के महीने में शहर का चौक बाजार किसी अमीनाबाद से कम नहीं दिखता। शहर के चौक बाजार में सजी खजूरों व सेवई …
अयोध्या। वैसे तो अपना जिला विरासतों का एक दस्तावेज है, लेकिन बात जब शहर की आए तो यहां के लोगों के शौक लखनऊवां शौक से कम नहीं है। मुस्लिमों के पाक मुकद्दस रमजान के महीने में शहर का चौक बाजार किसी अमीनाबाद से कम नहीं दिखता।
शहर के चौक बाजार में सजी खजूरों व सेवई की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ हो रही है। बाजार में बिक रही तमाम किस्म के खजूरों ने भी लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया है। वहीं सेवई में सूतफेनी अपने लच्छों से पहली पंसद बनी हुई है। दुकानदार हाशिम का कहना है ज्यादातर लोग शाम को ही खरीदारी करने निकलते हैं, जिसमें अभी सबसे ज्यादा खरीदारी सेहरी के सामानों की होती है।
सेवई में सूतफेनी बिखेर रही जलवा
यूं तो बाजारों में तमाम तरह की सेवई सजी हुई है, लेकिन अपने आप में अलग सूतफेनी की अधिक मांग है, जिसे यहां के दुकानदार बाहर लखनऊ व कानपुर से मंगवाते हैं। वैसे लोग इसे चाय में भी भिगोकर खाते हैं लेकिन दूध में पकाकर बनाया जाए तो गजब का स्वाद मिलता है।
सूतफेनी 50 रुपये से शुरू होकर डेढ़ से दो सौ रुपये तक लच्छे के हिसाब से है। खजूर जैसे बरारी 150 रुपए किलो के हिसाब से है तो वहीं कीमिया 300 सौ रुपए किलों में बिक रही है। अजुवां खजूर कई क्वालिटी के है, जिसमे सबसे कम कीमत 9 सौ रुपए प्रति किलो से छ हजार रुपए किलो तक है।
पढ़ें- सीतापुर: बच्चों में हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो की हालत गंभीर
