यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन फिर शुरू, एक अप्रैल से थी स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस (15043) का संचालन 12 अप्रैल से फिर से शुरू हो गया है। यह ट्रेन सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से एक अप्रैल से स्थगित थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रोजा-सीतापुर-नेरी रेलखंड पर नॉन इंटर लॉकिंग काम की वजह से बीती एक अप्रैल से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस (15043) का संचालन 12 अप्रैल से फिर से शुरू हो गया है। यह ट्रेन सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से एक अप्रैल से स्थगित थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रोजा-सीतापुर-नेरी रेलखंड पर नॉन इंटर लॉकिंग काम की वजह से बीती एक अप्रैल से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें स्थगित की थीं। इनमें काठगोदाम से लखनऊ चलने वाली एक्सप्रेस भी शामिल थी।

यह ट्रेन तब से रद चल रही थी। इधर, मंगलवार से यह ट्रेन सुचारु हो गई है। यह ट्रेन मंगलवार को लखनऊ से चलकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को यहां से लखनऊ के लिए चलेगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस के पुन: संचालन की पुष्टि की है।

संबंधित समाचार