नैनीताल: 18 से 22 अप्रैल तक जिले भर में लगेंगे स्वास्थ्य मेले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों …

नैनीताल, अमृत विचार। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले भर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा।

मेले में ब्लड प्रेशर, शुगर, स्वास्थ्य काउंसलिंग, परिवार कल्याण सामग्री का वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को लालकुआं, 19 अप्रैल को भीमताल रामलीला मैदान, 20 अप्रैल को प्राथमिक समुदाय केंद्र रामनगर पीरूमदारा, 21 अप्रैल को ओखलकांडा ब्लॉक कैंप में, 22 अप्रैल को धारी जनमिलन केंद्र, 22 अप्रैल को ही रामगढ़ ब्लॉक ऑफिस और कोटाबाग के सीएससी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा मेले के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे।

सीएमओ भागीरथी जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान प्रतिरक्षण, अंधता, लेप्रोसी, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा, जगदीश जोशी, एसीएमो डॉ. रश्मि पंत, अनुपमा ह्यांकी, उषा जंगपांगी, राजेश, अनुराधा ह्यांकी, नवीन तिवारी, मदन महेरा, पंकज तिवारी, दीवान बिष्ट, सरयू नंदन जोशी, हेम जलाल, बसंत गोस्वामी, दीपक कांडपाल, नंदन कांडपाल, सपना जोशी, आरके रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार