हल्द्वानी: 18 प्लस वालों को 386 रुपये में मिलेगी बूस्टर डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना टीके की बूस्टर यानी तीसरी डोज निजी अस्पतालों में ही लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को भुगतान करना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों यह घोषणा की गई थी 18 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना टीके की बूस्टर यानी तीसरी डोज निजी अस्पतालों में ही लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को भुगतान करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों यह घोषणा की गई थी 18 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। हालांकि इस डोज के लिए लोगों को भुगतान करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने का जिम्मा निजी अस्पतालों को दिया जा रहा है। जिन व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे हुए नौ माह हो गए हैं, उन सभी को तीसरी डोज लग सकती है। हालांकि इसके लिए उन्हें वैक्सीन की एक डोज के लिए 386 रुपये का भुगतान करना होगा।

किसी भी तरह की वैक्सीन हो, उसके लिए फिलहाल 386 रुपये का दाम रखा गया है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार की ओर से लगाए जाने वाला टैक्स भी शामिल है। डिस्ट्रीब्यूटर वैक्सीन को खरीदकर निजी अस्पतालों में इसकी आपूर्ति करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के दौरान निजी अस्पतालों में भी टीके लगाए गए थे। हालांकि बाद में जब वैक्सीन की खपत बढ़ गई तो ज्यादातर लोग सरकारी केंद्रों में जाने लगे। जानकारी के अनुसार देहरादून के एक निजी अस्पताल में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सशुल्क वैक्सीन की तीसरी डोज देना शुरू हो गया है।

सरकार वर्ग के तहत दे रही बूस्टर डोज
सरकार की ओर से वैक्सीन की बूस्टर डोज फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाई जा रही है। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जा रही है। इस वैक्सीन के लिए कोई रुपया नहीं देना पड़ता है।

सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज सरकारी केंद्रों पर लगाई जाएगी।डॉ. अजय शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नैनीताल

संबंधित समाचार