बाराबंकी: MLC चुनाव में 2272 वोटों से भाजपा के अंगद कुमार सिंह जीते, सपा को 1745 मतों से किया पराजित
बाराबंकी। बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद की सीट भाजपा ने समाजवादी पार्टी से छीन ली है। लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा के अंगद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव को 1745 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अंगद कुमार सिंह को …
बाराबंकी। बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद की सीट भाजपा ने समाजवादी पार्टी से छीन ली है। लंबे समय बाद भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा के अंगद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव को 1745 मतों से पराजित किया।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अंगद कुमार सिंह को 2272 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा उम्मीदवार राजेश कुमार यादव को 527 मतों से ही पर संतोष करना पड़ा। निर्दल उम्मीदवार राम धीरज को 7 वोट मिले हैं। जबकि 21 मत अवैध घोषित किए गए हैं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाजवादी पार्टी के खेमे में मायूसी छा गई है जबकि भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं द्वारा लड्डू बांटे जा रहे हैं।
यह रहे परिणाम
अंगद कुमार सिंह- 2272
राजेश कुमार यादव- 527
राम धीरज- 7
अवैध- 21
पढ़ें- गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें यह घरेलू चीजें, शरीर को मिलेगी ठंडक
