बहराइच: भिनगा के राजा चंद्रमणि कांत का हुआ निधन, जिले में शोक की लहर
बहराइच। श्रावस्ती के राजा चंद्रमणि कांत सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इससे जिले में शोक की लहर है। भाजपा द्वारा आयोजित बैठक को भी टाल दिया गया है। श्रावस्ती जिले के भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को राजा चंद्रमणि …
बहराइच। श्रावस्ती के राजा चंद्रमणि कांत सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इससे जिले में शोक की लहर है। भाजपा द्वारा आयोजित बैठक को भी टाल दिया गया है।
श्रावस्ती जिले के भिनगा स्टेट के राजा चंद्रमणि कांत सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को राजा चंद्रमणि कांत सिंह का गृह जनपद में निधन हो गया। इससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि राजा चंद्रमणि कांत सिंह भाजपा पार्टी से छह बार विधायक भी रह चुके हैं।
श्रावस्ती जैसे पिछड़े जनपद में इंटर कालेज और डिग्री कॉलेज भी बनवाया गया। जिससे क्षेत्र के लोग शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सके। उनके निधन से लोगों में मायूसी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि राजा चंद्रमणि कांत सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: एसपी ने एसआई और दो कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला
