उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास से एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एचडीएफसी बैंक की वर्तमान में 80 से अधिक शाखाएं संचालित हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के निवासियों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में एचडीएफसी बैंक की आठ शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एचडीएफसी बैंक की वर्तमान में 80 से अधिक शाखाएं संचालित हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश के निवासियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बैंकों को प्रयास करना चाहिए कि लोगों को बैंकिंग के क्षेत्र में सुविधाएं सुगमता से मिले। परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में एचडीएफसी बैंक की ओर से 1.5 लाख पौधे उत्तराखण्ड में लगाने का निर्णय सराहनीय है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अरविन्द वोहरा (कन्ट्री हेड, रिटेल ब्रांच बैंकिंग, एचडीएफसी बैंक), अखिलेश कुमार रॉय (ब्रांच बैंकिंग हेड, एचडीएफसी बैंक) मौजूद रहे।
