एमबीपीजी कॉलेज ने टैबलेट की किश्त के लिए शासन से मांगे पौने चार करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज ने शासन से तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए शासन से पौने चार करोड़ रुपये की मांग की है। करीब साढ़े तीन महीने में इन विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश लिया है। उनको टैबलेट की किस्त दी जानी है। इंटरमीडिएट पास आउट करने के बाद कॉलेज में प्रवेश ले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज ने शासन से तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए शासन से पौने चार करोड़ रुपये की मांग की है। करीब साढ़े तीन महीने में इन विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश लिया है। उनको टैबलेट की किस्त दी जानी है।

इंटरमीडिएट पास आउट करने के बाद कॉलेज में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए किस्त दी जानी है। कॉलेज में जो विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं, उनकी एक सूची तैयार कर किस्त के लिए शासन से बजट मांगा जा रहा है। पूर्व में चार जनवरी तक प्रवेश ले चुके 8796 विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ 55 लाख 52 हजार रुपये मांगे गए थे।

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने बताया कि नैनीताल बैंक में पहली डिमांड का बजट आने के बाद 5 जनवरी से अब तक हुए 3109 विद्यार्थियों ने एडमीशन लिया है। उनके लिए तीन करोड़ 73 लाख आठ हजार रुपये की और मांग की गई है। निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजी गई इस डिमांड के पूरा होने के बाद इन विद्यार्थियों को भी पहले शपथ पत्र देना होगा और उसके सत्यापन के बाद ही टैबलेट के लिए किस्त विद्यार्थियों के खाते में पहुंचेगी।

बैंक में एक साथ नहीं भेजे जाएंगे सत्यापित हलफनामे
टैबलेट के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों के हलफनामे एक साथ नैनीताल बैंक नहीं भेजे जाएंगे। बैंक में सौ-सौ विद्यार्थियों के हलफनामे भेजने की योजना बनाई गई है। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने बताया कि सात हजार विद्यार्थियों के लिए शासन से बजट प्राप्त हो चुका है। नैनीताल में बैंक में सत्यापित हलफनामों का भार एक साथ न पड़े, इसलिए सौ-सौ विद्यार्थियों के शपथ पत्र बैंक में भेजने की योजना बनाई गई है।

संबंधित समाचार