अयोध्या: अवैध खनन पर छापेमारी, दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
अयोध्या। जनपद में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुदौली व रौनाही के बाद अब बीकापुर में भी अवैध खनन का मामला सामने आया है। यहां छापेमारी के दौरान दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर कोतवाली लाया गया है। केस फाइल करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन को क्षेत्र …
अयोध्या। जनपद में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुदौली व रौनाही के बाद अब बीकापुर में भी अवैध खनन का मामला सामने आया है। यहां छापेमारी के दौरान दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर कोतवाली लाया गया है। केस फाइल करने की तैयारी चल रही है।
प्रशासन को क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। गत दिनों क्षेत्र के ही कुछ जागरूक लोगों ने भी इसकी शिकायत की थी। मंगलवार को एसडीएम संदीप श्रीवास्तव व सीओ सत्येंद्र त्रिपाठी ने क्षेत्र के महामद भारी के पास छापेमारी की तो आरोपी भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
यह भी पढ़ें-ईआरसीपी परियोजना को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
