बाजपुर: लूट के खुलासे को पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी खंगाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-सात मोहल्ला संजय कॉलोनी में स्थित थोक व्यापारी गोयल इंटरप्राइजेज के यहां दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की लूट मामले में एसओजी व पुलिस की चार टीमें अब तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरे जांच चुकी हैं। एक फुटेज में पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ अहम् …

बाजपुर, अमृत विचार। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-सात मोहल्ला संजय कॉलोनी में स्थित थोक व्यापारी गोयल इंटरप्राइजेज के यहां दिनदहाड़े हुई दो लाख रुपये की लूट मामले में एसओजी व पुलिस की चार टीमें अब तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरे जांच चुकी हैं।

एक फुटेज में पुलिस को बदमाशों के बारे में कुछ अहम् सुराग मिले हैं जिसके चलते संभावना व्यक्त की गई है कि तीनों लुटेरों का कनेक्शन सीमावर्ती उप्र के रामपुर जनपद से हो सकता है। प्रदेश की सीमा तक बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद से एसओजी व पुलिस टीमें रामपुर, मुरादाबाद जनपद में भी बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए लाया गया है जिनमें से पूछताछ के बाद कई युवकों को छोड़ दिया गया है। सर्विलांस व नेटवर्किंग सिस्टम के जरिये ट्रेस हो रहे संदिग्ध नंबरों का सत्यापन भी किया जा रहा है। बताते चलें कि आठ अप्रैल को दोपहर बाद करीब दो बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने व्यापारी जतिन गोयल के प्रतिष्ठान में लूटपाट की थी। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई है।

संबंधित समाचार